का प्रयोग
1. जब किसी काम के होने के लिए कोई शर्त हो।
If you study hard, you will pass.
अगर तुम मेहनत से पढ़ोगे, तो पास हो जाओगे।
If it rains, we will stay at home.
अगर बारिश होगी, तो हम घर पर रहेंगे।
2. जब कोई काम हो भी सकता है और नहीं भी।
I will come if I have time.
अगर मेरे पास समय होगा, तो मैं आऊँगा।
3. किसी से विनम्रता से बात करने के लिए।
If you can help me, I will be grateful.
अगर आप मेरी मदद कर सकें, तो मैं आभारी रहूँगा।
अभ्यास हेतु वाक्य
1. अगर तुम मेहनत करोगे, तो सफल हो जाओगे।
If you work hard, you will succeed.
२. अगर बारिश होगी, तो हम घर पर रहेंगे।
If it rains, we will stay at home.
3. अगर तुम पढ़ोगे, तो परीक्षा पास करोगे।
If you study, you will pass the exam.
4. अगर तुम तेज दौड़ोगे, तो दौड़ जीत जाओगे।
If you run fast, you will win the race.
5. अगर तुम स्वस्थ भोजन खाओगे, तो स्वस्थ रहोगे।
If you eat healthy food, you will stay fit.
6. अगर तुम पैसे बचाओगे, तो बाइक खरीद पाओगे।
If you save money, you will buy a bike.
7. अगर वह आएगा, तो हम काम शुरू करेंगे।
If he comes, we will start the work.
8. अगर तुम मेरी मदद करोगे, तो मैं काम पूरा कर लूँगा।
If you help me, I will finish the work.
9. अगर तुम जल्दी उठोगे, तो समय पर स्कूल पहुँचोगे।
If you wake up early, you will reach school on time.
10. अगर तुम अच्छा खेलोगे, तो मैच जीत जाओगे।
If you play well, you will win the match.
11. अगर वह रोज पढ़ेगी, तो अच्छे अंक लाएगी।
If she studies daily, she will get good marks.
12. अगर तुम पानी पियोगे, तो अच्छा महसूस करोगे।
If you drink water, you will feel better.
13. अगर तुम रोज चलोगे, तो स्वस्थ रहोगे।
If you walk daily, you will stay healthy.
14. अगर तुम सच बोलोगे, तो सब तुम पर भरोसा करेंगे।
If you tell the truth, everyone will trust you.
15. अगर हम अभी निकलेंगे, तो जल्दी पहुँचेंगे।
If we leave now, we will reach early.
16. अगर तुम ध्यान से सुनोगे, तो समझ जाओगे।
If you listen carefully, you will understand.
17. अगर तुम रोज अभ्यास करोगे, तो बेहतर हो जाओगे।
If you practice daily, you will improve.
18. अगर तुम मेरे साथ आओगे, तो यात्रा का आनंद लेंगे।
If you come with me, we will enjoy the trip.
19. अगर तुम किताबें पढ़ोगे, तो ज्ञान बढ़ेगा।
If you read books, you will gain knowledge.
20. अगर तुम फिर कोशिश करोगे, तो सफल हो जाओगे।
If you try again, you will succeed.