Showing posts with label Class 5 / Navoday math. Show all posts
Showing posts with label Class 5 / Navoday math. Show all posts

July 06, 2025

class - 5 / Navoday math objective que नवोदय

प्रश्न - सही विकल्प का चयन कीजिए
एक पेन की कीमत 5 रुपये है, तो 12 पेन की कीमत होगी (म. प्र. 2025)
(i) 300 रूपये  
(ii) 60 रुपये
(iii) 215 रुपये
(iv) 75 रुपये
उत्तर - (ii) 60 रुपये

संख्या 4332 को शब्दों में लिखेंगे (म. प्र. 2025)
(i) चार हजार तीन सौ बत्तीस
(ii) चार हजार दो सौ तीन
(iii) चार हजार तीन सौ तेईस
(iv) चार हजार दो सौ तैंतीस
उत्तर - (i) चार हजार तीन सौ बत्तीस
संख्या सात हजार पच्चीस को अंकों में लिखते हैं - (म. प्र. 2025)
(i) 700026
(ii) 7250
(iii) 725
(iv) 7025
उत्तर - (iv) 7025
दो हजार तीन सौ छब्बीस को अंकों में लिखते हैं-
(i) 2632
(ii) 2326
(ii) 200030026
(iv) 23206
उत्तर- (iii) 2326
तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या है (म. प्र. 2024)
(i) 909
(ii) 999
(iii) 990
(iv) 900
उत्तर-(ii) 999
तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या है (म. प्र. 2024)
(i) 111
(ii) 101
(iii) 100
(iv) 99 
  उत्तर - (iii) 100
24057 को शब्दों में लिखते हैं
(i) चौबीस हजार सत्तावन
(ii) चौबीस सौ सत्तावन
(iii) दो हजार चार सौ सत्तावन
(iv) चौबीस सत्तावन उत्तर
उत्तर- (i) चौबीस हजार सत्तावन
200 रुपये के 6 नोट मिलकर कितने रुपये हो जाते हैं- (म. प्र. 2024)
(i) 120
(ii) 1200
(iii) 12100
(iv) 12 
उत्तर-(ii) 1200
100 रुपये वाले 15 नोट मिलकर कितने रुपये हो जाते है - 
(i) 15100 रुपये
(ii) 15000 रुपये
(ii) 10015 रुपये
(iv) 1500 रुपये
उत्तर (iv) 1500 रुपये
गाय का दूध 40 रुपये प्रति लीटर आता है तो बताइए 20 लीटर दूध कितने रुपये में आएगा (एटग्रेड)
(1) 1000 रुपये
(ii) 7000 रुपये
(iii) 800 रुपये
(iv) 40 रुपये
उत्तर (iii) 800 रुपये
सरिता ने ए.टी.एम. से पाँच हजार रुपये निकालने की प्रक्रिया पूरी की। उसे सिर्फ 500 रुपये वाले नोट मिले। सरिता को ए.टी.एम. से कितने नोट मिले (एटग्रेड)
(i) 10
(ii) 20
(iii) 500
(iv) 100 
उत्तर- (i) 10
अदिति के बैंक खाते में 2884 रुपये हैं। उसने 1080 रुपये और जमा कर दिए। अब उसके खाते में कितने रुपये हो गए - (एटग्रेड)
(i) 2960 रुपये
(ii) 5960 रुपये
(iii) 3964 रुपये
(iv) 3960 रुपये
उत्तर (iii) 3964 रुपये
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या आठ हजार चौबीस है- (म. प्र. 2023)
(1) 8024
(ii) 80024
(iii) 800024
(IV) 8240
उत्तर- (i) 8024
एक बस 1 घण्टे में 40 किलोमीटर की दूरी तय करती है तो वह 5 घण्टे में कितनी दूरी तय करेगी - (म. प्र. 2023)
(i) 40 किलोमीटर
(ii) 45 किलोमीटर
(iii) 200 किलोमीटर 
(iv) 201 किलोमीटर
उत्तर (iii) 200 किलोमीटर
एक समकोण का माप होता है (म. प्र. 2023)
(i) 30°
(ii) 90°
(iii) 60°
(iv) 45°
उत्तर-(ii) 90°
दो समकोण का मान होता है - (म. प्र. 2023)
(i) 90°
(ii) 180°
(iii) 120°
(iv) 60° 
उत्तर (ii) 180°
घड़ी की सुइयों के बीच में कितने बजे समकोण बनते दिखाई देता है -(एटग्रेड)
(i) 2 बजे
(ii) 3 बजे
(iii) 12 बजे
(iv) 5 बजे
उत्तर - (ii) 3 बजे
स्लेट के कोनों पर बनने वाला कोण कौन-सा कोण होता है - (एटग्रेड)
(i) समकोण के बराबर
(ii) समकोण का आधा
(iii) समकोण से अधिक
(iv) समकोण का एक तिहाई
उत्तर - (i) समकोण के बराबर
मोनू ने 2 रुपये के खुल्ले रुपये माँगे। सोनू ने 5 रुपये के खुल्ले रुपये माँगे। किस मूल्य का सिक्का दोनों को मिलेगा -
(i) 2
(ii) 5
(iii) 1
(iv) 1 व 2 
उत्तर- (iii) 1
12 एवं 18 के दो साझा गुणनखण्ड हैं (एटग्रेड)
(i) 2,9
(ii) 3,6
(iii) 6,12
(iv) 6, 18
उत्तर - (ii) 3,6
15 एवं 25 का सबसे छोटा साझा गुणज कौन-सा है -(एटग्रेड)
(i) 15
(ii) 45
(ii) 25
(iv) 75
उत्तर (iv) 75
24 एवं 36 का सबसे बड़ा साझा गुणनखण्ड है -(एटग्रेड)
(1) 12
(ⅲ) 24
(ii) 18
(iv) 36
उत्तर (i) 12
6 एवं 9 के प्रथम दो साझा गुणज है   (एटग्रेड)
(1) 6 व 18
(iii) 18 व 24
(ii) 9 व 18
(iv) 18 व 36
उत्तर- (iv) 18 व 36
3 एवं 5 का सबसे बड़ा साझा गुणनखण्ड है - (एटग्रेड)
(i) 3
(ii) 5
(iii) 1
(iv) 15
उत्तर - (ii) 1
संख्या 3 और 4 का साझा गुणज कौन-सी संख्या है -  (म. प्र. 2023)
(i) 2
(ii) 8
(iii) 32
(iv) 12
उत्तर (iv) 12
12 व 16 का सबसे छोटा साझा गुणज है -   (म. प्र. 2023)
(i) 48
(ii) 36 
(iii) 148
 (iv) 24
उत्तर - (i) 48
1 सेंटीमीटर में कितने मिलीमीटर होते हैं -     (म. प्र. 2023)
(i) 1000
(ii) 100
(iii) 10
(iv) 1
उत्तर - (iii) 10
100 मि.मी. में कितने से.मी. होते हैं ? (म. प्र. 2023)
(i) 10 से.मी.
(ii) 100 से.मी.
(iii) 1 से.मी.
(iv) 1000 से.मी.
उत्तर - (i) 10 से.मी.
15 रुपये 8 पैसे को रुपए में लिखा जाता है - (एटग्रेड)
(1) 15.8 रुपए
(ii) 15.80 रुपए
(iii) 15.008 रुपए
(iv) 15.08 रुपए
उत्तर - (iv) 15.08 रुपए
₹20 का नोट, ₹ 100 के नोट का कौन-सा हिस्सा है -      (एटग्रेड)
(1) 5 वाँ
(ii) 20 वाँ
(iii) 100 वाँ
(iv) 10 वाँ
उत्तर - (i) 5 वाँ