Showing posts with label राष्ट्र भक्ति गीत. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्र भक्ति गीत. Show all posts

August 14, 2025

desh hamen deta hai sab kuchh..........

देश हमें देता है सब कुछ..........

देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें ।।
सूरज हमें रोशनी देता, हवा नया जीवन देती है, 
भूख मिटाने को हम सबकी, धरती पर होती खेती है, 
औरों का भी हित हो जिसमें, हम ऐसा कुछ करना सीखें ।1।
देश हमें देता है सब कुछ..........



पथिकों को तपती दुपहर में, पेड़ सदा देते हैं छाया, 
सुमन सुगंध सदा देते हैं, हम सबको फूलों की माला,
त्यागी तरुओं के जीवन से, हम परहित कुछ करना सीखे ।2
देश हमें देता है सब कुछ..........

जो अनपढ़ हैं उन्हें पढ़ायें, जो चुप हैं उनको वाणी दें, 
पिछड़ गये जो उन्हें बढ़ायें, प्यासी धरती को पानी दें, 
हम मेहनत के दीप जलाकर,  नया उजाला करना सीखें ।।3।।
देश हमें देता है सब कुछ..........

August 05, 2025

नन्हे-मुन्ने भोले-भाले nanhe munne bhole bhale

 नन्हे-मुन्ने भोले-भाले शूरवीर हम सच्चे हैं।
सिंहों के संग खेले हैं हम, भारत माँ के बच्चे हैं।। (ध्रु.प).

मैनावती हकीकत जैसे, वीरव्रती बलिदानी हैं।
ध्रुव प्रहलाद से भक्त और, ऋषि-मुनियों से ज्ञानी हैं।
देश की सेवा करते हैं हम, देश के सैनिक सच्चे हैं ।।
सिंहों के संग खेले हैं हम ...........................।। 1।।

जाति-पाति और ऊँच-नीच का, भेद नहीं हम करते हैं
सब समाज के कष्टों को हम, अपना दुःख समझते हैं ।
मानवता मन में धारें हम, भले आयु में बच्चे हैं ।।
सिंहों के संग खेले हैं हम...........................।। 2।।

दुःख-दैन्य का तमस चीर कर, जग को राह दिखाएंगे।
भारत के वैभव का ध्वज,हम दुनिया में फहरायेंगे ।
राम-कृष्ण के वंशज हैं हम, गुरू गोविन्द के बच्चे हैं।।
सिंहों के संग खेले हैं हम............................।। 3।।

 नन्हे-मुन्ने भोले-भाले शूरवीर हम सच्चे हैं।
सिंहों के संग खेले हैं हम, भारत माँ के बच्चे हैं ।।


कदम निरन्तर चलते जिनके……. kadam nirntar chalte jinke


 कदम निरन्तर चलते जिनके, श्रम जिनका अविराम है।
विजय सुनिश्चित होती उनकी, घोषित यह परिणाम् है॥ ध्रुव पद

                                                                                                 घोषित यह परिणाम् है

लौकिक और अलौकिक बन्धन, जिनको बांध नहीं पाते
घिरें विघ्न बाधाएं फिर भी, तनिक नही वे घबराते।
मान चुनौती करें सामना, यह जीवन संग्राम हैं।

विजय सुनिश्चित होती …………………………

साहस सम्बल होता जिनका, धैर्य सारथि होता है।
लोक हितैषी बनकर अपने, प्राणों को भी खोता है।
इतिहास सदा लिखता पृष्ठों पर, उनका स्वर्णिम नाम है।

विजय सुनिश्चित होती …………………………

कालचक्र के माथे पर जो पौरुष की भाषा लिखते।
उनकी मृत्यु कभी नही होती, वे केवल करते दिखते।
मातृभूमि की पावन गीता, गाते आठों याम है।

विजय सुनिश्चित होती …………………………