August 05, 2025

नन्हे-मुन्ने भोले-भाले nanhe munne bhole bhale

 नन्हे-मुन्ने भोले-भाले शूरवीर हम सच्चे हैं।
सिंहों के संग खेले हैं हम, भारत माँ के बच्चे हैं।। (ध्रु.प).

मैनावती हकीकत जैसे, वीरव्रती बलिदानी हैं।
ध्रुव प्रहलाद से भक्त और, ऋषि-मुनियों से ज्ञानी हैं।
देश की सेवा करते हैं हम, देश के सैनिक सच्चे हैं ।।
सिंहों के संग खेले हैं हम ...........................।। 1।।

जाति-पाति और ऊँच-नीच का, भेद नहीं हम करते हैं
सब समाज के कष्टों को हम, अपना दुःख समझते हैं ।
मानवता मन में धारें हम, भले आयु में बच्चे हैं ।।
सिंहों के संग खेले हैं हम...........................।। 2।।

दुःख-दैन्य का तमस चीर कर, जग को राह दिखाएंगे।
भारत के वैभव का ध्वज,हम दुनिया में फहरायेंगे ।
राम-कृष्ण के वंशज हैं हम, गुरू गोविन्द के बच्चे हैं।।
सिंहों के संग खेले हैं हम............................।। 3।।

 नन्हे-मुन्ने भोले-भाले शूरवीर हम सच्चे हैं।
सिंहों के संग खेले हैं हम, भारत माँ के बच्चे हैं ।।


No comments:

Post a Comment