May 14, 2026

Adjective (विशेषण)

 Adjective (विशेषण)

Adjective (विशेषण) वे शब्द होते हैं जो किसी Noun (संज्ञा) या Pronoun (सर्वनाम) की विशेषता बताते हैं।

उदाहरण (Examples)

1.    Ram is a tall boy. (राम एक लंबा लड़का है।)

यहाँ 'tall' लंबा शब्द boy की विशेषता बता रहा है।

2.    I have a red car. (मेरे पास एक लाल कार है।)

यहाँ 'red' (लाल) शब्द 'car' का रंग बता रहा है।

3.    She is very intelligent. (वह बहुत बुद्धिमान है।)

यहाँ intelligent बुद्धिमान उसकी खूबी बता रहा है।

 विशेषण के मुख्य प्रकार (Types of Adjectives)

मुख्य रूप से Adjectives को निम्नलिखित श्रेणियों में बांटा जा सकता है:

1. Adjective of Quality (गुणवाचक विशेषण)

यह किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण, रंग, आकार या अवस्था को दर्शाता है।

उदाहरण: Brave (बहादुर), Small (छोटा), Beautiful (सुंदर), Old (पुराना)।

वाक्य -The brave soldier fought well.

2. Adjective of Quantity (परिमाणवाचक विशेषण)

यह किसी वस्तु की मात्रा(Quantity) बताता है (इसे गिना नहीं जा सकता, सिर्फ नापा/तोला जा सकता है

उदाहरण: Some (कुछ), Much (ज्यादा), Little (थोड़ा), Enough (पर्याप्त)।

वाक्य: Give me some water.

3. Adjective of Number (संख्यावाचक विशेषण)

यह बताता है कि वस्तुएं/व्यक्ति संख्या में कितने हैं।

उदाहरण: One (एक), Five (पाँच), Many (कई), Few (कुछ)।

वाक्य: I have two pens.

4. Demonstrative Adjective (संकेतवाचक विशेषण)

यह किसी विशेष व्यक्ति या वस्तु की ओर संकेत करने के लिए उपयोग किया जाता है।

उदाहरण: This (यह), That (वह), These (ये), Those (वे)।

वाक्य: This book is mine.

5. Interrogative Adjective (प्रश्नवाचक विशेषण)

इनका उपयोग संज्ञा के साथ प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है।

उदाहरण: Whose (किसका), Which (कौन सा), What (क्या)।

वाक्य: Which way should we go?

6. व्यक्तिवाचक विशेषण (Proper Adjective)

इनका निर्माण व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun) से होता है।

  • उदाहरण: भारतीय (भारत से), जोधपुरी (जोधपुर से), बनारसी (बनारस से)।
  • वाक्य - मुझे बनारसी साड़ी पसंद है।

7. विभागबोधक विशेषण (Distributive Adjective)

यह किसी समूह की प्रत्येक वस्तु या व्यक्ति को अलग-अलग दर्शाते हैं।

  • उदाहरण: प्रत्येक, हर, एक-एक।
  • वाक्य - प्रत्येक बालक को मिठाई मिली।

8. तुलनात्मक विशेषण (Comparative Adjective)

जब दो या दो से अधिक वस्तुओं के गुणों की तुलना की जाती है।

  • उदाहरण - राम श्याम से अधिक बुद्धिमान है।

 

Adjective की पहचान कैसे करें?

वाक्य में संज्ञा (Noun) से पहले "How" (कैसा है?), "Which one" (कौन सा?), या "How many" (कितने?) पूछने पर जो उत्तर मिलता है, वही Adjective होता है।

लड़का कैसा है?           - Good (अच्छा)

कितने सेब?                 - Four (चार)

कौन सा घर?               - That (वह)

 

Comparison of adjective

विशेषणों की तुलना (Comparison of Adjectives) का उपयोग तब किया जाता है जब हमें दो या दो से अधिक वस्तुओं, व्यक्तियों या समूहों के बीच अंतर बताना होता है।

व्याकरण में इसकी तीन अवस्थाएं Degrees होती हैं:

1. मूलावस्था (Positive Degree)

यह विशेषण का सामान्य रूप है। इसमें किसी से तुलना नहीं की जाती, बल्कि केवल एक व्यक्ति या वस्तु की विशेषता बताई जाती है।

  • उदा. - राम एक बुद्धिमान लड़का है। (Ram is a smart boy.)
  • उदा. - यह एक ऊँचा पेड़ है। (This is a tall tree.)

2. उत्तरावस्था (Comparative Degree)

जब दो व्यक्तियों या वस्तुओं के गुणों की आपस में तुलना की जाती है, तब इसका प्रयोग होता है। हिंदी में इसके लिए 'से' या 'अपेक्षा' शब्द का प्रयोग किया जाता है।

उदा. -   राम श्याम से अधिक बुद्धिमान है।

            Ram is smarter than Shyam.

उदा.-    यह पेड़ उस पेड़ से ऊँचा है।

            This tree is taller than that tree.

3. उत्तमावस्था (Superlative Degree)

जब दो से अधिक वस्तुओं या व्यक्तियों की तुलना करके उनमें से किसी एक को सबसे अच्छा या सबसे बुरा (सर्वश्रेष्ठ) बताया जाता है।

हिंदी में इसके लिए 'सबसे' या 'तम' प्रत्यय का प्रयोग होता है।

उदा.-    राम कक्षा में सबसे बुद्धिमान है।

            Ram is the smartest in the class.

उदा.-    यह जंगल का सबसे ऊँचा पेड़ है।

            This is the tallest tree in the forest.

 



 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment