अखंड भारत संकल्प दिवस
1) 14 अगस्त 1947 को भारत का विभाजन हुआ था।
2) यह विभाजन पिछले 2500 वर्षों में भारत का 25वां विभाजन है।
3) अंग्रजो ने 1876 से 1947 तक भारत के 7 विभाजन किये।
4) अंग्रेजो द्वारा किये 7 विभाजन -
अफगानिस्तान (1876)
नेपाल (1904)
भूटान (1906)
तिब्बत (1914)
श्रीलंका (1935)
म्यांमार (1937)
पूर्वी एवं पश्चिमी पाकिस्तान (1947) |
5) 1857 में भारत का क्षेत्रफल लगभग 83 लाख वर्ग किलोमीटर था वर्तमान में यह लगभग 33 लाख वर्ग किलोमीटर ही रह गया, मतलब लगभग 50 लाख वर्ग किलोमीटर भारत की भूमि विभाजन कर छीन ली गई।
6) 1948 में पाकिस्तान ने कश्मीर के 78114 वर्ग किलोमीटर भूभाग पर कब्जा कर इसमे से 5180 वर्ग किलोमीटर भूभाग चीन को दे दिया।
7) 1962 से चीन ने भारत की 43180 वर्ग किलोमीटर भूमि कब्जा की हुई है।
8) गांव-गांव, गली-गली जब जब मंदिरों में आरती होती है तो संकल्प दोहराया जाता है धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो...... "भारत अखंड हो"।
9) अखंड भारत की सीमा में ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बंग्लादेश, चीन, तिब्बत, नेपाल, भूटान, म्यांमार, मालदीव्स, फिलीपींस, थायलैंड, कंबोडिया, इंडोनेशिया, वियतनाम मध्य एशिया की मरु भूमि तक है।
10) यह बात दिल मे उतरे की "भारत अखंड हो सकता है", समय कितना भी लग सकता है 100-200 वर्ष भी लग सकते है। हमारा जीवन काल बहुत छोटा है, राष्ट्र का जीवन काल बहुत बड़ा है।
11) हमारी 100% सोच बने की अखंड भारत संभव है।
12) अखंड भारत का संकल्प नित्य मन में रखना चाहिए, एवं इसकी पूर्ति के लिए कार्य करना चाहिए।
13) हमें इस बात के लिए संकल्पित होना चाहिए की भारत के और अधिक विभाजन नहीं होने चाहिये।
अखंड भारत अवश्य होगा, आज जो असंभव लगता है वह भविष्य में संभव हो सकता है
- 1857 स्वतंत्रता संग्राम के बाद स्वतंत्रता भी संभव नही लग रही थी, पर संकल्प दोहराया गया एवं 1947 में स्वंतत्रता प्राप्त हुई।
- 500 वर्षों तक संकल्पित अयोध्या राम मंदिर भी आज बन चुका है।
- कश्मीर में धारा 370 हटना भी संभव नही लग रहा था, आज बिना हिंसा के हट चुकी है।
- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी का विभाजन पूर्व एवं पश्विमी जर्मनी के रूप में हुआ, 1989 में बर्लिन की दीवार टूटी एवं 1990 में दोनों एक देश हो गए।
- यहूदियों को अपना देश इस्राइल छोड़कर विस्थापित होना पड़ा, यहूदीयो ने 1800 वर्षों तक अपनी संकल्प दोहराते रहे एवं संघर्ष कर अपना देश इस्राइल को प्राप्त किया।