प्रश्न - आर्थिक क्रियाएँ क्या हैं?
उत्तर - वे सभी गतिविधियाँ जिनसे लोगों को कोई न कोई आय प्राप्त होती है या धन की प्राप्ति होती है आर्थिक क्रियाएँ कहलाती हैं।
जैसे - एक नर्स का हॉस्पीटल में काम करना, बैंकों में काम करना आदि।
प्रश्न- प्राथमिक क्रियाएँ क्या हैं?
अथवा
प्राथमिक क्षेत्रक में क्या-क्या आता है ?
उत्तर - जब हम प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करके किसी वस्तु का उत्पादन करते हैं, तो इसे प्राथमिक क्षेत्रक या कृषि एवं सहायक क्षेत्रक क्रियाएँ (गतिविधियाँ) कहा जाता है। प्राथमिक क्षेत्रक में कृषि, मत्स्य पालन, पशुपालन, खनन, वनोत्पाद आदि आते हैं।
प्रश्न- द्वितीयक क्षेत्रक से क्या तात्पर्य है?
अथवा
द्वितीयक क्षेत्रक में क्या-क्या आता है? (प्रश्न बैंक)
उत्तर - यह क्षेत्रक जिसमें प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण प्रणाली के जरिए अन्य रूपों में परिवर्तित किया जाता है, द्वितीयक क्षेत्रक या औद्योगिक क्षेत्रक कहलाता है। द्वितीयक क्षेत्रक में गन्ने से चीनी कपास से कपड़ा बनाना आदि आते हैं।
प्रश्न - तृतीयक (सेवा) क्षेत्रक से क्या तात्पर्य है ?
अथवा
तृतीयक क्षेत्र से आप क्या समझते हैं? लिखिए। (म. प्र. 2023)
अथवा
तृतीयक क्षेत्र में क्या-क्या आता है ? (प्रश्न बैंक)
उत्तर - यह क्षेत्रक किसी वस्तु का उत्पादन नहीं करता बल्कि उत्पादन प्रक्रिया में सेवा या मदद करता है। इस क्षेत्रक की क्रियाएँ प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रक के विकास में मदद करती हैं, इसे सेवा क्षेत्रक भी कहते हैं। तृतीयक क्षेत्रक में वकील, डॉक्टर, शिक्षक, परिवहन सेवाएँ आदि प्रमुख हैं।
प्रश्न - सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर - एक अर्थव्यवस्था में एक लेखांकन वर्ष में प्रत्येक क्षेत्रक द्वारा उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के कुल मौद्रिक मूल्य को सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) कहा जाता है।
प्रश्न - निजी क्षेत्रक से क्या तात्पर्य है ?
अथवा
निजी क्षेत्रक क्या है? उदाहरण सहित समझाइए। (प्रश्न बैंक)
उत्तर - वह क्षेत्रक जिसमें परिसंपत्तियों पर स्वामित्व और सेवाओं के वितरण की जिम्मेदारी एकल व्यक्ति या कंपनी के हाथों में होती है; निजी क्षेत्रक कहलाता है। टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी, रिलायंस कंपनी आदि निजी क्षेत्रक के उदाहरण हैं।
प्रश्न- संगठित क्षेत्रक से क्या तात्पर्य है ?
अथवा
संगठित क्षेत्रक की दो विशेषताएँ लिखिए । (म. प्र. 2024)
उत्तर - वे उद्यम जो सरकार द्वारा पंजीकृत होते हैं तथा इसमें काम करने वालों के रोजगार नियमित होते हैं, इन्हें सरकारी नियमों का पालन करना पड़ता है। इनकी कुछ औपचारिक प्रक्रियाएँ एवं कार्यविधियाँ होती हैं, संगठित क्षेत्रक कहलाते हैं।
प्रश्न- सार्वजनिक क्षेत्रक से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर - सार्वजनिक क्षेत्रक में अधिकांश परिसंपत्तियों पर सरकार का स्वामित्व होता है और सरकार ही सभी सेवाएँ उपलब्ध कराती है। रेलवे और डाकघर सार्वजनिक क्षेत्रक के उदाहरण हैं।
प्रश्न - शहरी क्षेत्र में रोजगार पैदा करने के दो उपाय लिखिए (म. प्र. 2024)
उत्तर - (1) शहरी क्षेत्र में रोजगार पैदा करने के लिए उत्पादन की श्रम गहन तकनीकों को अपनाया जाना चाहिए।
(2) लघु एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
इन्हें भी याद कर लेते है तो ठीक रहेगा
विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट के अनुसार,
देशों का वर्गीकरण करने में निम्न मापदण्ड का प्रयोग किया गया है।
समृद्ध अथवा उच्च आय देश - वे देश जिनकी 2023 में प्रतिव्यक्ति आय US$63,400 प्रति वर्ष या उससे अधिक है उसे समृद्ध अथवा उच्च आय देश कहा जाता है।
निम्न आय देश- वे देश जिनकी प्रतिव्यक्ति आय लगभग US$2400 प्रति वर्ष या उससे कम है, उन्हें निम्न आय वाला देश कहा जाता है।
विकसित देश - भारत मध्य आय वर्ग के देशों में आता है क्योंकि उसकी प्रतिव्यक्ति आय 2023 में लगभग US$10,030 प्रति वर्ष थी। समृद्ध देशों को आमतौर पर विकसित देश कहा जाता है।
No comments:
Post a Comment