प्रश्न - काव्य की परिभाषा देते हुए काव्य के भेद लिखिए।
अथवा
आचार्य विश्वनाथ के अनुसार काव्य की परिभाषा लिखिए।
(प्रश्न बैंक 2023) (म. प्र. 2022) (म. प्र. 2022 पुरक)
उत्तर - आचार्य विश्वनाथ के अनुसार, "वाक्यं रसात्मकं काव्यम्" अर्थात् रसयुक्त वाक्य ही काव्य है।
काव्य के दो भेद हैं
(1) दृश्य काव्य,
(2) श्रव्य काव्य।
प्रश्न- दृश्य काव्य किसे कहते हैं?
उत्तर - देखने वाले काव्य को दृश्य काव्य कहते हैं। जैसे- नाटक और एकांकी।
प्रश्न- श्रव्य काव्य किसे कहते हैं ?
उत्तर - सुनने वाले काव्य को श्रव्य काव्य कहते हैं। जैसे- कविता, कहानी, उपन्यास।
प्रश्न- श्रव्य काव्य एवं दृश्य काव्य में अन्तर बताइये।
उत्तर
प्रश्न- प्रबन्ध काव्य का अर्थ लिखते हुए उसके भेदों का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
उत्तर - वह काव्य रचना जो कथा सूत्रों या छन्दों की तारतम्यता में अच्छी तरह बंधी हो प्रबंध काव्य कहलाती है। इसमें कोई एक कथा क्रमबद्ध रूप से गठित होती है तथा उसकी पुष्टि के लिए कई अंतर्कथाएँ भी होती हैं। प्रबन्ध काव्य विस्तृत होता है। प्रबन्ध काव्य में जीवन की विभित्र झाँकियाँ, प्रसंग आदि प्रस्तुत की जाती हैं।
प्रबन्ध काव्य दो प्रकार के होते हैं-
1. महाकाव्य
2. खण्डकाव्य
प्रश्न - महाकाव्य किसे कहते हैं? हिन्दी के एक महाकाव्य का नाम तथा उसके रचयिता का नाम दीजिए।
(प्रश्न बैंक 2023)
उत्तर - "जिस काव्य में किसी महान् व्यक्ति के जीवन के सभी महत्त्वपूर्ण पक्षों को सम्पूर्ण या आंशिक रूप से छंदों में व्यक्त किया जाता है, उसे महाकाव्य कहते हैं।"
जैसे - रामचरितमानस - तुलसीदास।
प्रश्न - हिन्दी के चार महाकाव्यों के नाम तथा उनके रचयिताओं के नाम लिखिये। (प्रश्न बैंक 2023)
उत्तर-
महाकाव्य रचयिता
1. कामायनी - जयशंकर प्रसाद
2. साकेत - मैथिलीशरण गुप्त
3. रामचरित मानस - तुलसीदास
4. प्रिय प्रवास - अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
प्रश्न- महाकाव्य के लक्षण लिखिए। (प्रश्न बैंक 2023)
उत्तर - महाकाव्य के लक्षण या विशेषताएँ निम्न हैं
(1) महाकाव्य में सम्पूर्ण जीवन का विशद् रूप से चित्रण होता है।
(2) इसकी कथा इतिहास सिद्ध होती है।
(3) इसका नायक उदात्त एवं महान चरित्र वाला होता है। (4) इसमें श्रृंगार, वीर और शांत रस में से कोई एक रस प्रमुख रूप से रहता है।
(5) इसमें अनेक छंदों का प्रयोग होता है।
प्रश्न- खण्डकाव्य की परिभाषा लिखिए। कोई एक खण्डकाव्य का नाम रचयिता सहित लिखिए।
अथवा
खण्डकाव्य को खण्डकाव्य क्यों कहते हैं? परिभाषित करते हुए खण्डकाव्य के उदाहरण लिखिए। (प्रश्न बैंक 2023)
परिभाषा - वह काव्य जिसमें किसी महान् व्यक्ति के जीवन की किसी एक मार्मिक घटना का चित्रण होता है, खण्डकाव्य कहलाता है।
जैसे - पंचवटी- मैथिलीशरण गुप्त।
प्रश्न- हिन्दी के चार खण्डकाव्यों के नाम रचयिता सहित लिखिए। (प्रश्न बैंक 2023)
उत्तर-
खण्डकाव्य रचयिता
1. पंचवटी मैथिलीशरण गुप्त
2. सुदामा चरित नरोत्तम दास
3. हल्दी घाटी श्यामनारायण पाण्डे
4. पार्वती मंगल तुलसीदास
प्रश्न- खण्डकाव्य के लक्षण (विशेषताएँ) लिखिए।
उत्तर - खण्डकाव्य के लक्षण (विशेषताएँ) निम्न हैं
(1) खण्डकाव्य में मानव के किसी एक पक्ष का चित्रण होता है।
(2) इसमें एक ही छंद का प्रयोग होता है।
(3) इसकी कथावस्तु पौराणिक या ऐतिहासिक विषयों पर होती है।
(4) इसमें श्रृंगार या करुण प्रधान रस होता है।
(5) इसका उद्देश्य महान् होता है।
प्रश्न- महाकाव्य और खण्डकाव्य में क्या अंतर है? लिखिए।
अथवा
महाकाव्य एवं खण्डकाव्य में दो/तीन अंतर लिखिए। (प्रश्न बैंक 2023) (म.प्र. 2022, 2022 पूरक)
उत्तर
प्रश्न - मुक्तक काव्य (रचना) किसे कहते हैं? इसका उदाहरण देते हुए विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
मुक्तक काव्य की कोई दो विशेषताएँ लिखिए। (म. प्र. 2022 पूरक)
उत्तर- वह काव्य रचना जिसमें कथा नहीं होती तथा प्रत्येक छन्द पूर्व पद के प्रसंग से मुक्त होता है, मुक्तक
काव्य कहलाता है।
जैसे बिहारी सतसई, कबीर की साखियाँ।
विशेषताएँ
(1) मुक्तक काव्य में लोक व्यवहार और नैतिक भावनाओं का समावेश होता है।
(2) प्रत्येक छन्द अपने आप में पूर्ण होता है।
(3) इसमें किसी रस विशेष की गहन अनुभूति विद्यमान रहती है।
(4) कथा तत्व का प्रायः अभाव पाया जाता है।
No comments:
Post a Comment